हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)रमजान मुबारक का महीना शुरू होते ही मुस्लिम इलाकों में रौनके दिखने लगती है, बाजारों में भी दिन-प्रतिदिन रौनके बनी रहती है। रमजान महीने में जकात और फितरा दो महत्वपूर्ण दान हैं, जो इस्लाम धर्म के द्वारा दिए जाते हैं।
“जकात: इस्लाम का पांचवां स्तंभ…
जकात इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है और यह एक मुख्य दान है, जो उन लोगों पर लागू होता है जिनके पास एक निश्चित स्तर की संपत्ति है, जिसे निसाब कहा जाता है। यह उनकी संपत्ति का 2.5% है, जो जरूरतमंदों को दिया जाता है। आपको बता दें कि जकात पूरे साल दी जा सकती है, लेकिन रमजान में इसे देना विशेष रूप से अच्छा माना जाता है।
“फितरा: ईद का जश्न मनाने में गरीबो की मदद…
फितरा, जिसे जकात-उल-फित्र भी कहा जाता है, यह भी एक तरह का दान है, जो रमजान के अंत में ईद-उल-फित्र की नमाज से पहले-पहले जरूरतमंदों को दिया जाता है। यह दान सभी को देना होता है, चाहे उनकी संपत्ति कितनी भी हो। इसका उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है, जो ईद का जश्न मनाने में सक्षम नहीं हैं।
“इस साल फितरे की कीमत 65 रुपये अदा की जाएगी…
रिवायतों में आता है कि तब तक सदका ए फितरा अदा नहीं किया जाता, तो मोमिन का रोजा आसमान और जमीन के बीच में रहता है। तब फितरा अदा किया जाता है, तभी रोजा खुदा की बारगाह में जाता है।
“फितरा की रकम कैसे और कहाँ जमा करनी है…?
फितरा की रकम जमा करने के लिए आप अपने स्थानीय मस्जिद या इस्लामिक सेंटर से संपर्क कर सकते हैं। वे आपको फितरा जमा करने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे और आपको आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे।

