Breaking
28 Jul 2026, Tue

पेपर लीक के विरोध में हरिद्वार में उबाल, सुराज सेवा दल ने निकाली “युवा न्याय यात्रा”, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग 

हरिद्वार:(जीशान मलिक) उत्तराखंड में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में हरिद्वार की सड़कों पर हजारों युवाओं ने मोर्चा खोल दिया। सुराज सेवा दल के बैनर तले रानीपुर मोड़ से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक “युवा न्याय यात्रा” निकाली गई और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग की गई।प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए।यात्रा का नेतृत्व कर रहे सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि देश का युवा वर्षों मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है, लेकिन बार-बार होने वाले पेपर लीक उसके भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं।

उन्होंने सवाल उठाया – _”जब NEET पेपर लीक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया, तो उत्तराखंड में लगातार पेपर लीक होने पर डॉ. धन सिंह रावत क्यों नहीं दे रहे?”प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पेपर लीक सिर्फ परीक्षा में गड़बड़ी नहीं है, बल्कि लाखों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के सपनों पर हमला है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पूरे पेपर लीक रैकेट का खुलासा कर दोषियों को जेल नहीं भेजा जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

1. सभी भर्ती घोटालों की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच

2. दोषी अधिकारियों और माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई

3. भर्ती परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना

4. शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से इस्तीफा लेना

इस यात्रा में सुमित अग्रवाल, हिमांशु धामी, अमित अग्रवाल, राजेश थापा, कावेरी जोशी, पूजा नेगी, संगीता बिष्ट, कुणाल, शिवम, मोहम्मद इंतजार प्रधान, मुजफ्फर प्रधान, हाजी इरफान, नदीम, रहीस अहमद, राशिद अली, मेहरबान, खलील, इनाम, सुरेंद्र, नौशाद अली, मोहम्मद आलिम, नफीस अहमद, अजय, नितिन कटारिया, शेखर कटारिया, डॉक्टर सतवीर, फिरोज, विनोद राणा, गजेंद्र, हाजी इसरार, साबिर राणा, उज्जवल, दिलशाद, सुंदर, सोनू कुमार, शहरान त्यागी, अकलीम त्यागी सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *