Breaking
6 Jun 2026, Sat

भीम आर्मी ने संभाला नकोट स्कूटी आगजनी प्रकरण, जातिसूचक टिप्पणी पर जताया आक्रोश

टिहरी गढ़वाल:(जीशान मलिक) नकोट कस्बे में घर के बाहर खड़ी स्कूटी को आधी रात आग के हवाले करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस प्रकरण में भीम आर्मी टिहरी गढ़वाल ने एंट्री ली है। संगठन के पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने नकोट पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा की।भीम आर्मी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रकरण से जुड़े कथित लोकगायक द्वारा पीड़ित परिवार की महिला को मोबाइल पर अपमानजनक एवं जातिसूचक शब्द कहे गए। इससे अनुसूचित जाति समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने ऐसे आरोपों की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।संगठन ने बताया कि वे पूर्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल को ज्ञापन सौंपकर मामले की गहन जांच एवं दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर चुके हैं। पीड़ित परिवार के मुखिया वीरेन्द्र सिंह नेगी एवं उनकी पत्नी रोशनी देवी से मुलाकात कर संगठन ने हरसंभव न्यायिक सहयोग का आश्वासन दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि न्याय मिलने तक वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहेंगे। 

भीम आर्मी ने चेताया कि यदि जांच में अनावश्यक विलंब हुआ अथवा दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आगे व्यापक आंदोलन की रणनीति पर विचार करेगा।घटना पर नकोट सहित आसपास के गांवों के नागरिकों, महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी चिंता व्यक्त की। जिला पंचायत सदस्य ताजबीर खाती ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की भर्त्सना की और दोषियों को शीघ्र न्यायिक प्रक्रिया के तहत दंडित करने की मांग की।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *