Breaking
28 Jul 2026, Tue

री-NEET परिणाम से निराश छात्रा ने की आत्महत्या, परिवार ने कम अंक आने को बताया वजह

नई दिल्ली:(जीशान मलिक) महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जिसने सभी छात्र छात्राओं को शौक में डाल दिया है।आपको बता दे कि जिले के कर्जत तालुका स्थित जलालपुर गांव में री-NEET परीक्षा दे चुकी छात्रा अंकिता सांगले ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि री-NEET परीक्षा में उम्मीद से कम अंक आने के बाद वह मानसिक तनाव में थी।परिवार के अनुसार, अंकिता को री-NEET परीक्षा में 166 अंक प्राप्त हुए थे। वह बेहतर परिणाम की उम्मीद कर रही थी, लेकिन अपेक्षित अंक न मिलने से काफी परेशान रहने लगी थी।रविवार (26 जुलाई) शाम करीब 4:30 बजे उसने अपने घर में यह कदम उठा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अंकिता पढ़ाई के लिए अपने कमरे में गई थी। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला, जहां वह फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।पुलिस ने परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या के पीछे परीक्षा परिणाम से जुड़ा मानसिक तनाव एक संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *