Breaking
28 Oct 2026, Wed

चम्पावत में पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप शुरू, कलेक्ट्रेट में उमड़े आवेदक

चम्पावत:(जीशान मलिक) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जनपद में पासपोर्ट आवेदकों की सुविधा के लिए पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून के निर्देश पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कैंप लगाया गया। बुधवार को भी कलेक्ट्रेट में कैंप जारी रहेगा। इसके बाद 29 अक्टूबर को तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) में कैंप का आयोजन किया जाएगा।इस पहल से नागरिकों को पासपोर्ट आवेदन और संबंधित प्रक्रियाएं अपने जनपद में ही पूरी करने की सुविधा मिल रही है, जिससे उन्हें देहरादून या अन्य जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और स्थल पर पहुंचकर कैंप का लाभ उठाएं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *