Breaking
27 Oct 2026, Tue

पत्रकार सुरक्षा आयोग का गठन समय की जरूरत : राकेश वालिया

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जिला प्रेस क्लब हरिद्वार (रजि.) ने मुख्यमंत्री से पत्रकार सुरक्षा आयोग के गठन की मांग दोहराई है। मंगलवार को पुराना रानीपुर मोड़ स्थित फन एंड फूड रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों और हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अहम भूमिका निभाते हैं। तमाम चुनौतियों के बीच वे जनसमस्याओं को उजागर कर जनता की आवाज शासन तक पहुंचाते हैं। इसके बावजूद कवरेज के दौरान मारपीट, अभद्रता और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो चिंता का विषय है। पत्रकारों को निर्भीक होकर काम करने के लिए सुरक्षित माहौल देना जरूरी है और इसके लिए आयोग का गठन समय की मांग है।कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप ने कहा कि पत्रकारों के साथ हिंसा की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।प्रेस क्लब ने केंद्र व राज्य सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून और ठोस व्यवस्था लागू करने की मांग की।

बैठक में अशोक पांडे, मोहन राजा, मुमताज आलम खान, नदीम सलमानी, सनोज कश्यप, राकेश वर्मा, सुमित वर्मा, विजय बंसल, सर्विन्द्र कुमार, उपासना तेश्वर, कमल शर्मा, इंद्र शर्मा, शिप्रा अग्रवाल और प्रखर कश्यप सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *