Breaking
27 Oct 2026, Tue

भारतीय मानवाधिकार मोर्चा की प्रांतीय बैठक में तीन बड़े मुद्दों पर आंदोलन की रूपरेखा तय

मंगलौर:(जीशान मलिक)अतिथि रेस्टोरेंट, मंगलौर बाईपास पर भारतीय मानवाधिकार मोर्चा की प्रांतीय बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में देश के तीन ज्वलंत मुद्दों – बेरोजगारी, नशा मुक्ति और भ्रष्टाचार को लेकर गहन मंथन हुआ और इनके खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तय की गई।इस आयोजित बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एहसान, उत्तराखंड मोर्चा के प्रदेश महासचिव मोहम्मद आजम, प्रदेश महासचिव मोहम्मद वसीम और राष्ट्रीय सचिव प्रवीण जय सिया के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी अक्षय कुमार मुनि मौजूद रहे। उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रराज, कोर ग्रुप चेयरमैन कश्मीरी लाल और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कपिल भी शामिल हुए। हरियाणा, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी अक्षय कुमार मुनि ने कहा “आज देश में मानवाधिकारों का हनन सबसे ज्यादा युवाओं के बेरोजगार होने, नशे की लत में फंसने और सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार के कारण हो रहा है। मोर्चा अब चुप नहीं बैठेगा, हर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगा।”

प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एहसान ने कहा “उत्तराखंड में संगठन को हम बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। हमारा लक्ष्य है कि हर गली-मोहल्ले में नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया जाए और युवाओं को रोजगार का सही मंच मिले।”

“तीन बड़े प्रस्ताव पास…

1. बेरोजगारी के खिलाफ मुहिम – युवाओं को समान रोजगार के अवसर और उनके हुनर को सही प्लेटफार्म दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

2. नशा मुक्त समाज का संकल्प -गली-मोहल्लों में बिक रहे नशे के खिलाफ पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा।

3. भ्रष्टाचार पर वार – सरकारी विभागों में आम जनता से हो रही रिश्वतखोरी और उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा पूरी ताकत से लड़ेगा।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने समाज सुधार का संकल्प लेकर आगामी कार्ययोजना पर सहमति जताई।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *