Breaking
27 Oct 2026, Tue

बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, कर्मियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ हुआ। 26 अक्टूबर से 01 नवंबर तक चलने वाले इस सप्ताह की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रखी गई है।मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सतर्कता सिर्फ नियमों का पालन नहीं, बल्कि कार्यसंस्कृति और नैतिक मूल्यों का हिस्सा है। हर कर्मचारी की सजगता, ईमानदारी और पारदर्शिता संगठन को भ्रष्टाचार मुक्त बनाती है।

इस दौरान राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय सतर्कता आयोग के संदेश भी पढ़े गए। अन्य विभागों में अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपने विभागाध्यक्षों के माध्यम से शपथ ली।कार्यक्रम में महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और यूनियन-एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *