Breaking
27 Oct 2026, Tue

हरिद्वार में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ शुरू, पहले दिन 41 स्कूलों के 25 हजार बच्चे जागरूक

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में जनपद में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के प्रथम चरण का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन 41 विद्यालयों में करीब 25 हजार छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।अभियान का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेंद्र दत्त ने पुलिस मॉडर्न पब्लिक स्कूल रानीपुर से किया। उन्होंने बच्चों को पॉक्सो एक्ट और बाल अधिकारों की जानकारी दी।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर ने बच्चों को साइबर क्राइम, निःशुल्क विधिक सहायता और हेल्पलाइन नंबर 1098, 1930, 15100 के बारे में बताया।कार्यक्रम में एसपी सदर, डिप्टी कमांडेंट पीएसी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी और बाल कल्याण समिति के सदस्य मौजूद रहे।

अन्य विद्यालयों में भी न्यायिक अधिकारियों ने जागरूकता कार्यक्रम चलाए। प्रथम अपर जिला जज नीलम रात्रा ने जीआईसी सेक्टर-1 भेल, तृतीय अपर जिला जज राकेश सिंह ने गुरुकुल साइंसेज इंटर कॉलेज, पंचम अपर जिला जज अरुण बोहरा ने न्यू सेंट थॉमस एकेडमी रोशनाबाद और स्पेशल जज पॉक्सो लक्ष्मण सिंह ने शकुंतला रा.शा.उ.मा.वि. सतीकुंड में बच्चों को जागरूक किया।रुड़की और लक्सर तहसील क्षेत्रों में भी अपर जिला जज अंबिका पंत, सुधीर सिंह और तहसील विधिक सेवा समिति की सचिव अवंतिका पंत, पल्लवी सहित अन्य अधिकारियों ने स्कूलों में अभियान की शुरुआत की।यह अभियान 26 से 31 अक्टूबर तक चलेगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *