Breaking
28 Oct 2026, Wed

उत्तराखंड में करवा चौथ पर महिला कर्मियों को सार्वजनिक अवकाश

देहरादून:(जीशान मलिक) शासन ने प्रदेश में करवा चौथ पर्व के अवसर पर महिला कार्मिकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना संख्या-1501/xxxi(15)G/26-74(सा0)/2016 के अनुसार राज्यपाल ने उत्तराखण्ड राज्य के अधीन शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मिकों के लिए दिनांक 29 अक्टूबर 2026 (बृहस्पतिवार) को करवा चौथ पर्व हेतु सार्वजनिक अवकाश की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है।

आदेश सचिव राजेन्द्र कुमार द्वारा जारी किया गया है। प्रशासन के अनुसार इस अधिसूचना का प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों के माध्यम से किया जाएगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *