Breaking
28 Oct 2026, Wed

बीएचईएल में विशेष अभियान 6.0 के तहत स्वच्छता अभियान, 5 टन कचरे का निस्तारण

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत बीएचईएल हरिद्वार द्वारा सेक्टर-1 और सेक्टर-4 स्थित दशहरा मैदानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।प्रशासन के अनुसार कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार के दिशा-निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार अभियान का नेतृत्व महाप्रबंधक मानव संसाधन सुमति शर्मा द्वारा किया गया।

बताया गया कि दशहरा पर्व के बाद लगभग 6 लाख वर्ग फुट क्षेत्र की सफाई की गई और लगभग 5 टन कचरे का नियमानुसार निस्तारण किया गया। अधिकारियों के अनुसार इस अभियान में बीएचईएल कर्मचारियों, स्थानीय निवासियों और रामलीला समिति के लगभग 120 सदस्यों ने योगदान दिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *