Breaking
28 Oct 2026, Wed

पुरानी वीडियो वायरल करने पर सख्त हुए पिथौरागढ़ डीएम, FIR के निर्देश

देहरादून/पिथौरागढ़:(जीशान मलिक) सोशल मीडिया पर 2020 की एक पुरानी वीडियो को वर्तमान घटना बताकर प्रसारित करने के मामले में जिलाधिकारी आशीष भटगांई सख्त हो गए हैं। उन्होंने संबंधित सोशल मीडिया संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।मामला मुनस्यारी क्षेत्र के धापा बैंड का है, जहां जून 2020 में एक ट्रक पोकलेन मशीन लेकर बैली ब्रिज से गुजरते समय ब्रिज टूटकर गिर गया था। अब इसी पुराने वीडियो को वर्तमान की घटना के रूप में फैलाया जा रहा है, जिससे लोगों में भ्रम और भय का माहौल बन रहा है।

जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिला आपदा प्रबंधन को संबंधित संचालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस तरह के भ्रामक और तथ्यहीन प्रचार-प्रसार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर कोई भी वीडियो या सूचना साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर कर लें और जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का उपयोग करें।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *