Breaking
28 Oct 2026, Wed

भेल में बोनस को लेकर श्रम संगठनों का प्रदर्शन, SIP भुगतान की मांग

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) भेल हीप मेन गेट पर श्रम संगठनों द्वारा प्रदर्शन किए जाने की जानकारी सामने आई है।श्रम संगठन प्रतिनिधियों के अनुसार दीपावली से पूर्व SIP का भुगतान तय नहीं होने को लेकर संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार 27 अक्टूबर को ऑनलाइन JCM की बैठक हुई थी। श्रम संगठन प्रतिनिधियों के अनुसार प्रबंधन की ओर से 35,000 रुपये का प्रस्ताव रखा गया था, जिस पर संगठन प्रतिनिधियों ने 60,000 रुपये की मांग रखी। प्रतिनिधियों के अनुसार बैठक बेनतीजा रही।श्रम संगठन प्रतिनिधियों ने मांग की है कि जल्द बैठक बुलाकर SIP बोनस की राशि तय की जाए और 1 नवंबर को भुगतान किया जाए। प्रतिनिधियों ने लैपटॉप वितरण और वेलफेयर से जुड़े मुद्दे भी उठाए।

प्रतिनिधियों के अनुसार प्रदर्शन में पूर्व विधायक रामयश सिंह, राजवीर सिंह, विकास सिंह, रवि कश्यप, अमित गोगना सहित अन्य श्रमिक प्रतिनिधि शामिल रहे। बताया गया कि सभा का संचालन निफ्टू के महामंत्री विकास सिंह ने किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *