Breaking
27 Oct 2026, Tue

SDRF उत्तराखंड को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, देश का पहला आपदा बल बना

देहरादून:(जीशान मलिक) उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) को ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का प्रमाणपत्र मिला है। इसके साथ ही SDRF उत्तराखंड यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बन गया है।

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा 23 से 25 सितंबर 2026 तक SDRF वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट में द्वितीय ऑडिट किया गया था। BIS के पूर्व वैज्ञानिक ‘G’ एवं उप महानिदेशक विष्णु गुप्ता ने सेनानायक अर्पण यदुवंशी की मौजूदगी में प्रशासनिक व्यवस्था, प्रशिक्षण, संसाधन प्रबंधन और SOPs के अनुपालन का मूल्यांकन किया। इसके बाद 8 अक्टूबर को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।SDRF की 40 से अधिक टीमें प्रदेश में 24×7 भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, बादल फटना, हिमस्खलन और सड़क हादसों में राहत-बचाव कार्य कर रही हैं। चारधाम यात्रा, ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग और दुर्गम हिमालयी क्षेत्रों में फंसे यात्रियों के रेस्क्यू में भी बल अहम भूमिका निभाता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने SDRF को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है और बल की कार्यकुशलता व अनुशासन को दर्शाता है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और IG SDRF योगेंद्र सिंह रावत के मार्गदर्शन में बल की कार्यप्रणाली को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *