
हरिद्वार:(चीफ एडिटर) हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन (HEWTU-NIFTU) की एक महत्वपूर्ण बैठक शाम 4 बजे यूनियन कार्यालय 161, टाइप-3, सेक्टर-1, भेल रानीपुर में आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस और अन्य ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामयश सिंह ने की। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर कई कंपनियों ने बोनस की घोषणा कर दी है, लेकिन 22 अक्टूबर तक भी भेल प्रबंधन ने जॉइंट कमेटी की बैठक की तिथि तक घोषित नहीं की है। यूनियन ने मांग की है कि एक सप्ताह के भीतर बैठक बुलाकर कम से कम 70,000 रुपये बोनस 1 नवंबर तक भुगतान किया जाए, अन्यथा यूनियन बड़े आंदोलन को बाध्य होगी।
यूनियन ने प्रबंधन द्वारा घोषित जॉइंट कमेटी की ऑनलाइन बैठक का विरोध करते हुए ऑफलाइन बैठक कराने की मांग की है।महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि यूनियन में शामिल हुए सभी नए साथियों का पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि आर्टिजन भर्ती में मृतक आश्रितों को मिलने वाला 15 प्रतिशत आरक्षण बढ़ाकर पूर्व की तरह 25 प्रतिशत किया जाए और वर्तमान कर्मचारियों के बच्चों के लिए अलग से आरक्षण दिया जाए। कोरोना में मृत कर्मचारियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता जारी रखने की भी मांग की गई।
कार्यवाहक अध्यक्ष रवि कश्यप ने छुट्टी और रविवार को ड्यूटी पर बुलाने पर ओटी भुगतान, सुभाष पुरोहित ने कैंटीन व अस्पताल में सुधार और नए डॉक्टरों की भर्ती, जबकि सचिन चौहान ने इंसेंटिव में सुधार, उपनगरीय क्षेत्र में सड़क-मेंटेनेंस और जलापूर्ति की समस्या के समाधान की मांग उठाई।बैठक में 7 कर्मचारियों – नीरज बघेल, बसंत कुमार, दिनेश सैनी, मंजय कुमार (चारों NBS), ओमप्रकाश पाल (ब्लॉक-2), राजकुमार (ब्लॉक-3) और दीपक बागला (डिफेंस) ने HEWTU की सदस्यता ग्रहण की।बैठक का संचालन राकेश मालवीय ने किया। इस दौरान मार्केंडेय सिंह, संदीप सिंघानियां, चंद्रमोहन बघेल, सुमित गर्ग, सुनील कुमार, नवीन गिरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


