Breaking
29 Jul 2026, Wed

हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्यवाही, गौकशी के लिए ले जा रहे गोवंश बरामद

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)थाना बहादराबाद पुलिस ने गौकशी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक गौकशी हेतु ले जा रहे गोवंश को ग्राम भोरी से गोविंदपुर जाने वाली सड़क मार्ग पर पकड़ा।

एसएसपी हरिद्वार द्वारा गौकशी व अवैध पशु तस्क गोवंश की तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाई करने के निर्देश दिए गए थे। आदेश के अनुपालन में थाना बहादराबाद पुलिस ने दिनांक 04-05/03/26 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक गौकशी हेतु ले जा रहे गोवंश को ग्राम भोरी से गोविंदपुर जाने वाली सड़क मार्ग पर पकड़ा।

मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त पिकअप वाहन से दो गौवंशीय पशु बरामद हुए। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 52/26 धारा 3/11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।

“आरोपियों का विवरण…

1. फुरकान पुत्र लियाकत उम्र 36 वर्ष

2. साहिल पुत्र सौकत उम्र 19 वर्ष

निवासीगण ग्राम भौरी थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार

“पुलिस टीम का विवरण…

1. उ0नि0 उमेश कुमार

2. कांस्टेबल चंदन

3. कांस्टेबल विरेन्द्र शर्मा

4. कांस्टेबल शाह आलम।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *