Breaking
5 Nov 2026, Thu

मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

देहरादून/पिथौरागढ़:(जीशान मलिक) राजकीय मेडिकल कॉलेज और बेस चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में प्राचार्य ने कॉलेज और अस्पताल परिसर की समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा दिया गया वैकल्पिक सड़क निर्माण का प्रस्ताव पहले से स्वीकृत है, जो ग्रामीणों के आवागमन और एनएमसी मानकों के लिए जरूरी है। इस पर डीएम ने पीडब्ल्यूडी को सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

डीएम ने विद्युत विभाग को कॉलेज परिसर में विद्युत संयोजन और आपूर्ति की सभी व्यवस्थाएं प्राथमिकता से पूरी करने को कहा। उन्होंने कहा कि बिजली की कमी से कॉलेज के संचालन और पढ़ाई पर असर नहीं पड़ना चाहिए।जल संस्थान के अधिकारियों को बेस चिकित्सालय, डॉक्टर हॉस्टल और आवासीय परिसर में नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही जिला अस्पताल से बेस चिकित्सालय तक जाने वाले मार्ग के सुधारीकरण और रात में आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने नगर निगम को दोनों परिसरों से प्रतिदिन कूड़ा उठान के लिए वाहन की व्यवस्था करने को भी कहा।डीएम ने स्पष्ट किया कि मेडिकल कॉलेज का सुचारू संचालन, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *