देहरादून:(जीशान मलिक) शिवसेना देहरादून इकाई ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे का 67वां जन्मदिन समाज सेवा के कार्यों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने साधू राम इंटर कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों को छाते वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ समाज सेवा का संदेश भी दिया गया। शिवसेना उत्तराखंड प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि उद्धव ठाकरे सभी शिवसैनिकों के प्रेरणास्रोत हैं। उनके जन्मदिन पर जनसेवा के कार्य करना उनके प्रति सम्मान और सच्ची श्रद्धा व्यक्त करने का सर्वोत्तम माध्यम है।
उन्होंने कहा कि शिवसेना समाजहित के कार्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सेवा के ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शिवसेना उप प्रमुख पंकज तायल, जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, शिवम गोयल, रोहित बेदी, मनमोहन साहनी, विजय गुलाटी, विकास मल्होत्रा, अक्षय महेंद्रू, फ़रीद अहमद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

