Breaking
5 Jun 2026, Fri

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली के मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में सुबह-सुबह भीषण आग, 10 लोगों ने गंवाई जान

नई दिल्ली:(जीशान मलिक)दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। हादसा ‘Lemon Green Restaurant’ में सुबह करीब 9 बजे हुआ।दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, सुबह 9 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई। शुरुआत में दो पानी के टैंकर, दो वॉटर बॉवर्स, एक क्विक रिस्पॉन्स वाहन और अन्य इकाइयों को रवाना किया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए कुल 10 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

दमकल कर्मियों ने रेस्टोरेंट से कई लोगों को बाहर निकाला। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की पहचान की जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी मानकों का पालन हुआ था या नहीं, इसकी भी जांच होगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *