Breaking
11 Sep 2026, Fri

शराब के नशे में राहगीरों से हुड़दंग, शांति भंग के आरोप में तीन गिरफ्तार

रुड़की:(जीशान मलिक) शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाकर शांति व्यवस्था प्रभावित करने तथा राहगीरों से आमने-सामने होने पर उतारू तीन युवकों को रुड़की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक शराब के नशे में उत्पात मचा रहे थे और आने-जाने वाले राहगीरों के साथ विवाद की स्थिति पैदा कर रहे थे।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। पुलिस के मुताबिक, यदि समय रहते आरोपितों को हिरासत में नहीं लिया जाता तो उनके द्वारा कोई संज्ञेय अपराध किए जाने की आशंका थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों को उनके गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान सुनील भारती पुत्र देशराज निवासी ग्राम शंकरपुरी, कोतवाली रुड़की, अंकित कुमार पुत्र इलामचंद निवासी मलकपुर माजरा, कोतवाली रुड़की तथा मोनू पुत्र स्वर्गीय राजकुमार निवासी मोमपुर, थाना नजीबाबाद, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में की है।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपितों को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता और कांस्टेबल अमित रावत शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *