Breaking
12 Sep 2026, Sat

दिल्ली की राष्ट्रीय बैठक में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व, सागर रघुवंशी ने लिया संगठनात्मक रणनीति का जायजा

नई दिल्ली:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) शिवसेना उत्तराखंड के राज्य प्रमुख सागर रघुवंशी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित राज्य प्रमुखों की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। बैठक की अध्यक्षता शिवसेना के मुख्य नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की। बैठक में देश के करीब 20 राज्यों के राज्य प्रमुखों ने हिस्सा लिया।बैठक में राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन दिया। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यकाल के उपलक्ष्य में शिवसेना की ओर से देश के 25 राज्यों में एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने का निर्णय लिए जाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा सभी राज्य प्रमुखों को आगामी दो माह में अपने-अपने राज्यों का संगठनात्मक एक्शन प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह के तहत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और रोजगार मेलों के आयोजन पर भी चर्चा हुई। शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर जरूरत के अनुसार आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के बाद सागर रघुवंशी ने कहा कि संगठन के निर्देशों के अनुरूप उत्तराखंड में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को प्रदेश के अंतिम गांव तक पहुंचाने के लिए जल्द ही व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *