Breaking
11 Sep 2026, Fri

UKSSSC-VPDO भर्ती घोटाला: ED ने पूर्व CM के PA समेत कई ठिकानों पर मारा छापा, 1.26 करोड़ की संपत्ति जब्त

देहरादून:(जीशान मलिक) ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) भर्ती परीक्षा-2016 में बड़े पैमाने पर हुई धांधली के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED की देहरादून सब-जोनल टीम ने PMLA के तहत देहरादून में UKSSSC के तत्कालीन चेयरमैन, सचिव, परीक्षा नियंत्रक, OMR प्रोसेसिंग करने वाली प्राइवेट कंपनी के मालिक और दलालों के घरों पर 10 सितंबर को तलाशी ली।

ED के मुताबिक OMR शीटों को UKSSSC की कस्टडी से निकालकर तत्कालीन सचिव के घर ले जाया जाता था, जहां अधूरी भरी शीटों के रोल नंबर नोट कर प्राइवेट एजेंसी से सांठगांठ कर जवाब बदले जाते थे। इसके बदले दलालों के जरिए रिश्वत ली जाती थी।इस दौरान सबसे बड़ी बरामदगी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के OSD रहे और वर्तमान में उनके निजी सहायक के पद पर तैनात चंदन सिंह जीना के घर से हुई। ED ने उनके घर से 32 लाख रुपये नकद, 200.5 ग्राम सोने के 13 सिक्के व 7 चेन, और Rolex, Rado, Piaget जैसी 12 लग्जरी घड़ियां बरामद की हैं। साथ ही 52.16 लाख रुपये के बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं। कुल जब्त संपत्ति 1.26 करोड़ रुपये आंकी गई है।ED ने सभी के मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिए हैं। जांच जारी है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *