Breaking
22 Apr 2026, Wed

कैबिनेट मंत्री विजय शाह का पुतला दहन, अमरीश कुमार विचार मंच ने जताया विरोध

कैबिनेट मंत्री विजय शाह का पुतला दहन, अमरीश कुमार विचार मंच ने जताया विरोध

मनन ढींगरा,दिनांक 17 मई 2025,

अमरीश कुमार विचार मंच के तत्वावधान में आज मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया गया। मंच के सदस्यों ने उनके एक हालिया बयान को सेना का मनोबल गिराने वाला और देश की एकता एवं अखंडता को खंडित करने वाला बताया।

मंच के अध्यक्ष सोम त्यागी ने कहा कि इस तरह के बयान न केवल देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक हैं बल्कि समाज में गलत संदेश भी भेजते हैं। कार्यक्रम के संयोजक इसरार सलमानी और पार्षद एहसान अंसारी ने सरकार से मांग की कि ऐसे बयान देने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो।

विजय प्रजापति और अंकित चौहान ने राष्ट्रपति से तत्काल हस्तक्षेप कर इस मामले में सख्त कदम उठाने की मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे जिनमें उत्कर्ष वालिया, विवेक भूषण, विकी, हाजी शहाबुद्दीन, उज्ज्वल, मनु वालिया, रोहित शेट्टी, अनंत पांडे, अरुण राघव, अश्रु श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, महेश बर्मन, अजमान मोदी, गुलबीर सिंह, रजत त्यागी, पुष्पनाथ शर्मा, बबलू मुल्ला, कैलाश भट्ट, रेखा गुप्ता, सतीश जैन, तीर्थ भाटिया, धर्मराज सैनी, चंदन शर्मा, अनिल ठेकेदार, आनंद राठौर, सोनू सैनी, देवेंद्र शर्मा, शिवम रावत, शुभम, जावेद आलम आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *