Breaking
30 Oct 2026, Fri

मरगूबपुर कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज, 14 सितंबर को NSUI के खुलेंगे पत्ते 

हरिद्वार:(जीशान मलिक) राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। छात्र संगठनों की सक्रियता बढ़ने के साथ ही महाविद्यालय का चुनावी माहौल भी गर्माने लगा है। एक ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, वहीं NSUI ने 14 सितंबर को सभी पदों के प्रत्याशियों की घोषणा करने का ऐलान किया है।

ABVP की ओर से छात्रसंघ चुनाव को लेकर दावेदारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। छात्र नेता लुकमान समेत संगठन से जुड़े कार्यकर्ता चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर दावेदार सामने आने के बाद मुकाबले को लेकर छात्र-छात्राओं में भी चर्चा तेज हो गई है।वहीं NSUI की ओर से छात्र नेता शाबान ने बताया कि संगठन 14 सितंबर को छात्रसंघ के सभी पदों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करेगा। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है। NSUI कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं।

NSUI और ABVP की बढ़ती सक्रियता के बीच महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है। दोनों संगठनों के सामने छात्रों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने और अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की चुनौती है। छात्रहित के मुद्दे, प्रत्याशियों की लोकप्रियता और संगठन की जमीनी सक्रियता चुनाव में अहम भूमिका निभा सकती है।अब सभी की निगाहें 14 सितंबर पर टिकी हैं। NSUI की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी मैदान में कौन-कौन से चेहरे आमने-सामने आते हैं और मुकाबला किस दिशा में आगे बढ़ता है। फिलहाल महाविद्यालय में चुनावी चर्चाओं का दौर तेज है और आने वाले दिनों में मुकाबले की तस्वीर और साफ होने की संभावना है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *