Breaking
7 Jun 2026, Sun

भगवान आश्रम में उत्तराखंड की युवा प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

भगवान आश्रम में उत्तराखंड की युवा प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

मनन ढींगरा, ऋषिकेश | 17 मई

शनिवार को भगवान आश्रम में तुलसी मानस मंदिर रामायण प्रचार समिति तथा भगवान आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में “युवा प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड की संस्कृति को आगे बढ़ाने में योगदान दे रही युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने युवा प्रतिभाओं को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि “यदि हमें अपनी पौराणिक धरोहर और संस्कृति को संजोकर रखना है तो हमें युवाओं को इसके केंद्र में लाना होगा।”

भगवान आश्रम के प्रबंधक रमाकांत भारद्वाज ने बताया कि इस अवसर पर श्री गोपीनाथ संगीत शाला समिति, गोपेश्वर की प्रमुख शिवांगी लखेड़ा सहित ममता कोटियाल, रुचि मेलवाल, अमित, पवन कुमार, पूनम कंडारी, पवित्र, आदित्य सिंह, पायल रावत, अर्चना, सुमित, अमृता, अशोक प्रसाद, नक्षत्र, अनुष्का, उर्मिला नौटियाल एवं देवेश को भी सम्मानित किया गया।

महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने युवाओं से नशा मुक्त समाज की ओर अग्रसर होने और अपनी भाषा-बोली के माध्यम से संस्कृति के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “यही युवा हमारा भविष्य हैं, जिन्हें हमें प्रोत्साहित कर समाज के निर्माण में भागीदार बनाना होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *