Breaking
29 Jul 2026, Wed

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा:आठ छात्र-छात्राएं दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देते पकड़े गए

हरिद्वार:(जीशान मलिक)उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में सावित्री शिक्षा सदन रावली महदूद के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र है, जहां आठ छात्र-छात्राएं दूसरे अभ्यर्थियों की जगह दसवीं की हिंदी परीक्षा देते पकड़े गए। इनमें चार लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, परीक्षा शुरू होने के बाद कक्ष निरीक्षक को प्रवेश पत्रों की जांच के दौरान कुछ अभ्यर्थियों पर संदेह हुआ। दोबारा मिलान करने पर आठ प्रवेश पत्रों में लगी फोटो और विवरण संदिग्ध पाए गए। सख्ती से पूछताछ करने पर आठ छात्र-छात्राओं ने स्वीकारा कि वे किसी दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने आए हैं।

इसकी सूचना उच्चधिकारियों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इन छात्र-छात्राओं को हिरासत में ले लिया। खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप शर्मा के अनुसार, यदि किसी छात्र-छात्रा के प्रवेश पत्र में फोटो या विवरण से जुड़ी त्रुटि होती है तो उसे प्रधानाचार्य प्रमाणित करते हैं, लेकिन इस मामले में ऐसा कोई प्रमाणीकरण नहीं था।

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पूरे प्रकरण की गहन जांच की जाएगी। प्राइवेट श्रेणी के हैं सभी परीक्षार्थी जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) अमित कुमार चंद ने बताया कि पकड़े गए सभी परीक्षार्थी प्राइवेट श्रेणी के हैं। इस मामले में स्कूल की भूमिका जांची जाएगी कि प्रवेश पत्र किस आधार पर जारी किए गए। प्रथम दृष्टया मामला संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *