हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)उप जिलाधिकारी हरिद्वार ने ज्वालापुर कटहरा बाजार में स्थित एवरग्रीन पॉलिपैक से 06 कुंतल पॉलीथिन बैग जब्त किए। अनाधिकृत पॉलीथिन के भंडारण एवं विक्रय करने पर संबंधित दुकानदार का एक लाख का चालान किया गया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा गत दिनों अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री एवं उपयोग करने वाले पर जुर्माना लगाने के आदेश निर्गत किए गए थे। इसके अनुपालन में उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने राजस्व टीम एवं पुलिस बल के साथ छापेमारी की।निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत एवं बैन पॉलीथिन के बैग बरामद किए गए। उप जिलाधिकारी ने कहा कि अनाधिकृत प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान रेल चौकी ज्वालापुर के इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार, तहसीलदार सचिन कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

