Breaking
1 Nov 2026, Sun

भागीरथ महोत्सव में बाल कलाकारों ने बिखेरा जलवा, डांस प्रतियोगिता में 5 श्रेणियों में दिखी प्रतिभा

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) भेल फाउंड्री गेट के सामने धीरवाली रोड पर चल रहे भागीरथ महोत्सव मेला 3.0 में शनिवार को डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर, डुएट और ग्रुप डांस की पांच श्रेणियों में हरिद्वार के बाल कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।प्रतियोगिता में सब-जूनियर वर्ग में अर्नव नेगी प्रथम, भावना द्वितीय, देवांश तृतीय और दक्ष जिंदल चतुर्थ स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में सिमरन नेगी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आराध्या राणा, हर्षिता धीमान और आरोही क्रमशः द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ रहीं। सीनियर वर्ग में मानव शर्मा और सतेंद्र शर्मा को विशिष्ट पुरस्कार दिया गया।

डुएट में हर्षिता धीमान और आरोही नेगी की जोड़ी विजेता बनी, जबकि ग्रुप डांस में अंशिका डांस ग्रुप, ए डायरेक्शन और प्रियंका नायक ग्रुप को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विकास झा, संस्कार भारती मातृ शक्ति विंग की पदाधिकारी और सखी बनता मिथिला ग्रुप की रश्मि झा मौजूद रहीं। निर्णायक मंडल में पतंजलि विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अल्का गिरी और सुरभि म्यूजिकल इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर संध्या जोशी शामिल रहीं।समिति अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि 1 नवंबर को ममता भारद्वाज और 3 नवंबर को भोजपुरी गायिका राधा श्रीवास्तव की प्रस्तुति होगी। पहाड़ी गायक अमित खरे और मंजू नौटियाल भी लोक गीत पेश करेंगे। आयोजन में रविंद्र प्रताप यादव, विकास कुचेरिया, राजीव शर्मा और संतोष कुमार साहू का सहयोग रहा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *