Breaking
31 Jul 2026, Fri

मुग़लपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9 लोग गिरफ्तार

मुग़लपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9 लोग गिरफ्तार

मुरादाबाद ,आलम अंसारी/फैजान खान भगवा सनातन टाइम्स

थाना मुग़लपुरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 जून की शाम को राजकीय इंटर कॉलेज के ग्राउंड के पास बने खंडहर में जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस को मिली एक मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर की गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मौके पर ₹30,910 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए हैं। सभी के खिलाफ थाना मुग़लपुरा में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी में शामिल टीम:लालबाग चौकी प्रभारी एसआई ओम शुक्ला, बर्बलान चौकी प्रभारी एसआई लोकेश कुमार, एसआई यमराज सिंह, एसआई मजहर रिहान, एसआई रानी सिंह, एसआई भानु प्रताप, हेड कांस्टेबल राजू सिंह, हेड कांस्टेबल आशीष कुमार, कांस्टेबल प्रशांत धामा, कांस्टेबल करण सिंह और कांस्टेबल प्रदीप सागर शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए सकारात्मक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *