Breaking
13 Sep 2026, Sun

शिक्षक दिवस पर किसान इंटर कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित

मुरादाबाद/कुंदरकी:(जीशान मलिक) शिक्षक दिवस के अवसर पर कुंदरकी नगर स्थित किसान इंटर कॉलेज में दावते इस्लामी इंडिया के शैक्षिक विभाग की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में शिक्षकों के महत्व और विद्यार्थियों के जीवन में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर दावते इस्लामी इंडिया के प्रचारक राशिद अत्तारी ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान और आदर करना चाहिए तथा शिक्षकों द्वारा बताई गई अच्छी बातों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई में मन लगाकर मेहनत करने और शिक्षा प्राप्त कर देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें अनुशासन, संस्कार और जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा भी प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी का दायित्व है कि वह अपने शिक्षकों का सम्मान करे और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाए।

संगोष्ठी में आरिफ पाशा, अरकान कादरी, अंबर रजा, मुताहिर अली, सरफराज, हुस्ने आलम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *