
हरिद्वार:(चीफ एडिटर) शिक्षक दिवस के अवसर पर एस.एम.जे.एन. (पीजी) कॉलेज, हरिद्वार में यूको बैंक की ओर से शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम के दौरान यूको बैंक गोविंदपुरी के प्रबंधक दिनेश सिंह ने कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा को सम्मानित किया। इस अवसर पर दिनेश सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज को सही दिशा प्रदान करने में शिक्षकों का योगदान सदैव अनुकरणीय रहा है।


इस अवसर पर बैंक कर्मचारियों ने राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष विनय थपलियाल, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नलिनी जैन, डॉ. सुषमा नयाल, आशा शर्मा, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. रजनी सिंघल एवं वैभव बत्रा को सम्मानित कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। बैंक प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही शिक्षा के महत्व को समझने का अवसर भी है।कार्यक्रम में यूको बैंक की सहायक प्रबंधक मनीषा गौड़, प्रियांशु, अक्षय, शेरी अरोड़ा, शुभम नेगी और कृपानाथ मौजूद रहे। वहीं कॉलेज परिवार की ओर से कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद पांडे, डॉ. विजय शर्मा, वैभव बत्रा, डॉ. लता शर्मा, आशा शर्मा, डॉ. रजनी सिंघल, डॉ. रेनू, नेहा शर्मा, रीना गिरि वालिया, कुंवरपाल, ओमी चंद्र, देवेंद्र एवं कैलाश जोशी सहित अनेक शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।


