Breaking
15 Sep 2026, Tue

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले

हरिद्वार:(रागिब नसीम) उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। शासन स्तर से जारी स्थानांतरण आदेश के बाद कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। तबादलों के तहत हरिद्वार जनपद में भी पुलिस अधिकारियों की तैनाती बदली गई है।

हरिद्वार ग्रामीण के अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल का स्थानांतरण अपर पुलिस अधीक्षक देहरादून नगर के पद पर किया गया है। वहीं अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर बनाया गया है।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की चुनौती होगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *