Breaking
14 Sep 2026, Mon

अमन तोमर की एंट्री से मरगूबपुर कॉलेज में चढ़ा चुनावी पारा, ABVP ने जीत का किया दावा

हरिद्वार:(जीशान मलिक) राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के हरिद्वार जिला संगठन मंत्री अमन तोमर के महाविद्यालय पहुंचने के बाद चुनावी माहौल और गरमा गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान छात्र नेता लुकमान ने ABVP की ओर से चुनावी मैदान में उतरने वाले संभावित उम्मीदवारों और छात्र-छात्राओं की अमन तोमर से मुलाकात कराई। संगठन पदाधिकारी ने छात्रों से महाविद्यालय की व्यवस्थाओं और छात्रहित से जुड़े विषयों पर जानकारी ली।अमन तोमर ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में जल्द ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि ABVP छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी और उनके समाधान के लिए प्रभावी ढंग से संघर्ष करेगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी छात्रसंघ चुनाव में संगठन पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा और जीत दर्ज करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

अमन तोमर के दौरे के बाद महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में विभिन्न छात्र संगठनों की सक्रियता बढ़ने के साथ चुनावी मुकाबला और रोचक हो सकता है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *