बिजली विभाग की लापरवाही से जनता परेशान, शिकायतों के बावजूद नहीं बदला गया पोल
मुरादाबाद ,आलम अंसारी/अमन भगवा सनातन टाइम्स
नगर क्षेत्र के जयंतीपुर ढक्का मोहल्ले में काफी समय से एक जर्जर और झुका हुआ बिजली का पोल हादसे को दावत दे रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत बिजली विभाग से की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह पोल किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है, और स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग इस खतरे को नजरअंदाज कर रहा है।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि यह लोहे का पोल पूरी तरह से झुक चुका है, और उसके ऊपर से बिजली की सप्लाई के तार गुजर रहे हैं। बरसात के मौसम में इसके करंट फैलने का खतरा और भी बढ़ जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों की जान खतरे में है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर भविष्य में कोई अप्रिय घटना घटती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी, क्योंकि विभाग को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं

