हरिद्वार:(चीफ एडिटर)थाना खानपुर अनिल कुमार पुत्र चतर सिंह, निवासी ग्राम भोवावाली द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध उनकी मोटर साइकिल चोरी होने के संबंध में सूचना दी गई थी।
सूचना के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0 310/25, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात चोरों की तलाश एवं चोरी गई मोटर साइकिल की बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दिनांक 06.01.2026 को देर सायं चेकिंग के दौरान गोवर्धनपुर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार कुछ व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, तो पुलिस को देखकर कुछ व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को मौके पर दबोच लिया गया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति के कब्जे से चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद की गई।आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। फरार व्यक्तियों की तलाश जारी है।
“नाम पता आरोपित…
शिवा पुत्र महीपाल निवासी ग्राम महाराजपुर, थाना कोतवाली लक्सर उम्र 20 वर्ष
“बरामदगी…
01 अदद चोरी की गई मोटर साइकिल
“पुलिस टीम में शामिल…
1. उ0नि0 नवीन नेगी चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर
2. हे0का0 कानि0 भीम सिंह
3. कानि0 ना0पु0 अरविंद रावत।

