
रुड़की:(जीशान मलिक) रूड़की से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार को रुड़की में एक युवक ने खुद पर धारदार हथियार से हमला कर अपना गला रेत लिया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पर अभी ये पता नहीं चल पाया युवक ने अपना गला क्यों रेता? इसके पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



