Breaking
30 Jul 2026, Thu

2 नर्सें खड़ी रहीं, पर कुछ नहीं किया… ICU में जो हुआ वो रुला देगा!

2 नर्सें खड़ी रहीं, पर कुछ नहीं किया… ICU में जो हुआ वो रुला देगा!

गुरुग्राम,भगवा सनातन टाइम्स

गुरुग्राम के प्रतिष्ठित मेदांता अस्पताल की ICU में, जहां ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ी जाती है, वहीं एक 46 वर्षीय एयर होस्टेस के साथ हुआ कुछ ऐसा, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। वेंटिलेटर पर पड़ी थी, बोलने की ताक़त नहीं थी… लेकिन आंखें सब देख रही थीं। और जो देखा, वो इतना भयावह था कि उसकी रूह तक सिहर उठी।

पश्चिम बंगाल की रहने वाली यह महिला एयर होस्टेस ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए 31 मार्च को गुरुग्राम आई थीं। बताया गया कि होटल के पूल में तैरने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 5 अप्रैल को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लेकिन 6 अप्रैल की रात, ICU में जो हुआ, उसने पूरे मामले को रहस्य और भय के गहरे अंधेरे में धकेल दिया।

महिला का आरोप है कि जब वह वेंटिलेटर पर थी और होश की हल्की सी लौ भी टिमटिमा रही थी, तभी एक मेल नर्स ने ICU में उसके साथ यौन शोषण किया। और हैरानी की बात ये है कि कमरे में उस समय दो महिला नर्सें भी मौजूद थीं—लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं किया।

13 अप्रैल को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद, महिला ने यह बात कांपती आवाज़ में अपने पति को बताई। फिर दर्ज हुई शिकायत, और सामने आया यह चौंका देने वाला मामला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

मेदांता की सफाई:

अस्पताल ने बयान जारी कर कहा—“हम पुलिस की जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। अभी तक कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। संबंधित समयावधि की CCTV फुटेज भी पुलिस को सौंप दी गई है।”

पुलिस का कहना है:

DCP (ईस्ट)गौरव ने बताया कि मामला गंभीर है और जांच हर पहलू से की जा रही है। टीम ने सभी संभावित कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है…

ICU जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह में, जहां हर पल ज़िंदगी बचाने की कोशिश होती है—क्या वहां भी कोई सुरक्षित नहीं है?

जांच जारी है, लेकिन सच सामने आने तक यह मामला न सिर्फ़ दिल दहला रहा है, बल्कि अस्पतालों की सुरक्षा और नैतिक ज़िम्मेदारी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *