Breaking
30 Jul 2026, Thu

“कलियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष व दैनिक मानव जगत के जिला प्रभारी मनव्वर कुरैशी क़ो महाराज इंद्रपुरी ने किया सम्मानित”

 

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक) कलियर प्रेस क्लब क़े अध्यक्ष दैनिक मानव जगत के हरिद्वार जिला प्रभारी मनव्वर कुरैशी को उनकी निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए एक गौरवपूर्ण सम्मान से नवाज़ा गया। यह सम्मान निरंजनी अखाड़ा के प्रमुख और अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराज इंद्रपुरी द्वारा प्रदान किया गया।

मनव्वर कुरैशी ने हाल ही में हरिद्वार जिले की ज्वलंत समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए “दैनिक मानव जगत” में कई खबरें प्रकाशित की थीं, जिनका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

सम्मान समारोह के दौरान महाराज इंद्रपुरी ने कहा,”ऐसे पत्रकार ही देश और समाज की सच्ची तस्वीर पेश करते हैं। मनव्वर कुरैशी ने जो कार्य किया है, वह अत्यंत सराहनीय है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *