Breaking
27 Oct 2026, Tue

हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का विद्यार्थियों को दिया संदेश

देहरादून:(जीशान मलिक) हिंदी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से उत्तरांचल पीजी कॉलेज पैरामेडिकल कॉलेज में युवा संवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व, भारतीय संस्कृति, साहित्य तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात युवा संवाद एवं प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा, साहित्य, भारतीय संस्कृति और जीवन-मूल्यों से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। डॉ. जगदीश कुमुद, अध्यक्ष सौरभ पांडे एवं राजेंद्र खंडूरी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए हिंदी के महत्व और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन अंजू श्रीवास्तव ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. शशि देवली, श्रीमती रेखा रौथाण एवं विजय शामिल रहे। कॉलेज के डायरेक्टर दिनेश वार्ने ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा एवं भारतीय संस्कृति से निरंतर जुड़े रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *