Breaking
29 Jul 2026, Wed

हरिद्वार सिडकुल में एकतरफा प्यार बना हत्या का कारण, युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या

हरिद्वार सिडकुल में एकतरफा प्यार बना हत्या का कारण, युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या

हरिद्वार,वंश कौशिक भगवा सनातन टाइम्स

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। बेहद खौफनाक तरीके से एक सनकी प्रेमी ने सरेराह अपनी प्रेमिका की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की शुरुआत उस समय हुई जब दो युवक बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और युवती के पीछे चल दिए। उन्होंने पहले युवती से करीब 10 मिनट तक बातचीत की, लेकिन बात बिगड़ने पर आरोपी ने अचानक चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए और गला रेत डाला। युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। सिडकुल पुलिस समेत आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका हंसिका यादव निवासी नवोदय नगर, बीते चार वर्षों से आरोपी युवक के साथ प्रेम संबंध में थी। लेकिन हाल के दिनों में दोनों के बीच अनबन चल रही थी और बातचीत बंद हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि युवती की नजदीकियां किसी अन्य युवक से बढ़ गई थीं, जिससे आक्रोशित होकर आरोपी प्रेमी ने इस नृशंस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *