Breaking
3 Aug 2026, Mon

श्री नामदेव युवा जनकल्याण समिति का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ पहुँचा, डिप्टी सीएम व जल शक्ति मंत्री को सौंपा मांग पत्र

श्री नामदेव युवा जनकल्याण समिति का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ पहुँचा, डिप्टी सीएम व जल शक्ति मंत्री को सौंपा मांग पत्र

लखनऊ,अजय नामदेव,भगवा सनातन टाइम्स

दिनांक 1 सितम्बर 2025, सोमवार को श्री नामदेव युवा जनकल्याण समिति (रजि.) शामली, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एक प्रतिनिधि मंडल, रजनीश नामदेव शामली के नेतृत्व में लखनऊ पहुँचा।

प्रतिनिधि मंडल ने समाज की विभिन्न समस्याओं एवं नई योजनाओं को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा कैबिनेट मंत्री (जल शक्ति विभाग) स्वतंत्र देव सिंह से भेंट की। इस दौरान समिति की ओर से समस्त नामदेव/दर्जी समाज एवं प्रदेश के घटकों की ओर से एक मांग पत्र सौंपा गया और उस पर शीघ्र विचार करने का आग्रह किया गया।

दोनों मंत्रियों ने मांग पत्र पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। साथ ही समिति की ओर से डिप्टी सीएम और जल शक्ति मंत्री को संत शिरोमणी नामदेव महाराज की प्रतिमा एवं अंग वस्त्र भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *