Breaking
4 Aug 2026, Tue

कांवड़ मेला-2026: SSP हरिद्वार का पुलिस मैस का औचक निरीक्षण, जवानों को पौष्टिक और सस्ता भोजन देने के निर्देश

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) कांवड़ मेला-2026 के दौरान ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए SSP हरिद्वार ने रविवार को पुलिस मैस का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान SSP ने मैस में बन रहे भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और पोषण स्तर का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने भोजन बनाने की प्रक्रिया, खाद्य सामग्री की ताजगी और परोसने की व्यवस्था को भी चेक किया।

SSP ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्यूटी पर तैनात सभी जवानों को न्यूनतम मूल्य पर उच्च गुणवत्ता वाला, पौष्टिक और ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाए। उनका कहना था कि मेला ड्यूटी में पुलिसकर्मियों को लंबी ड्यूटी और भारी भीड़ संभालनी होती है, इसलिए उन्हें पूरी ऊर्जा मिल सके इसके लिए भोजन में कोई समझौता नहीं होना चाहिए।इसके साथ ही मैस प्रभारी को समयबद्ध भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने, रसोई और बर्तनों की साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।SSP ने कहा कि कांवड़ मेले की सफलता में पुलिस जवानों की भूमिका सबसे अहम है। उन्हें बेहतर सुविधा देना विभाग की प्राथमिकता है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *