
देहरादून:(जीशान मलिक)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून स्थित डिफेंस कॉलोनी पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई स्वर्गीय बृजमोहन सिंह रावत की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


