Breaking
4 Aug 2026, Tue

ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ. मौ. उस्मान को अमेरिका की यूनिवर्सिटी ने हॉनोरेरी डॉक्टरेट से सम्मानित किया 

हरिद्वार:(जीशान मलिक) उत्तराखंड के शिक्षा जगत के लिए गर्व का क्षण। ग्राम अकबरपुर ढाढेकी, मंगलौर स्थित ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ. मौ. उस्मान को सीडरब्रूक यूनिवर्सिटी, यूएसए द्वारा हॉनोरेरी डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान उन्हें शिक्षा, समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

सम्मान समारोह 1 अगस्त को नई दिल्ली के मैपल गोल्ड होटल में आयोजित किया गया। सीडरब्रूक यूनिवर्सिटी की भारत सहयोगी टीम ने इस कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, उद्योग और नवाचार के क्षेत्र में काम करने वाले चुनिंदा लोगों को सम्मानित किया। इसी कड़ी में डॉ. उस्मान को शिक्षा के क्षेत्र में हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।डॉ. उस्मान ने अपने नेतृत्व में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा पहुंचाने का काम किया है। उनका फोकस सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारी, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा है।

सम्मान मिलने के बाद डॉ. उस्मान ने कहा”यह सम्मान केवल मेरा नहीं है। यह मेरे माता-पिता की तपस्या, उनके संस्कार और उन सभी लोगों के सहयोग का परिणाम है जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। जीवन की हर कठिनाई ने मुझे मजबूत किया। यह सम्मान मुझे शिक्षा और समाज सेवा के लिए और अधिक समर्पण से काम करने की प्रेरणा देगा।”उन्होंने परिवार, गुरुजनों, विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि आगे भी वे शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए काम करते रहेंगे।

खबर मिलते ही विद्यालय में जश्न का माहौल बन गया। विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने इसे पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव की बात बताया। शिक्षकों ने कहा कि यह उपलब्धि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है कि मेहनत और समर्पण से बड़े सपने साकार किए जा सकते हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *