Breaking
2 Aug 2026, Sun

कांवड़ मेला-2026: शंकराचार्य चौक पर DM और SSP ने शिवभक्तों का पुष्प वर्षा से किया स्वागत

हरिद्वार:(जीशान मलिक) कांवड़ मेला-2026 के दौरान आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर शंकराचार्य चौक पहुंचे। यहां उन्होंने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों का फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।इस भव्य स्वागत के दौरान दोनों अधिकारियों ने शिवभक्तों को फल और जूस वितरित किए और उनकी सुखद व सुरक्षित यात्रा की कामना की।

DM और SSP ने कांवड़ियों से सीधे संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा कांवड़ मार्ग पर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा: “कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए प्रशासन की सभी टीमें पूरी प्रतिबद्धता और सेवाभाव के साथ काम कर रही हैं, ताकि प्रत्येक शिवभक्त को किसी प्रकार की असुविधा न हो।अधिकारियों ने सभी शिवभक्तों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, स्वच्छता बनाए रखें और प्रशासन व पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

इस दौरान DM और SSP ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं निरंतर सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं।कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा किए गए स्वागत और व्यवस्थाओं की सराहना की और आभार व्यक्त किया।कांवड़ मेले को लेकर जिले भर में सुरक्षा और सेवा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *