हरिद्वार:(चीफ एडिटर) रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टीरा टोंगिया में पेयजल संकट को दूर करने के लिए विधायक आदेश चौहान ने 78.40 लाख रुपये की पेयजल योजना का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया। इस योजना से टीरा टोंगिया, खाला टीरा और टांडा टीरा के सैकड़ों परिवारों को लाभ मिलेगा।बता दें कि इससे पूर्व क्षेत्र में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल लाइन और ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा चुका है। लेकिन गर्मियों में पुराने नलकूप की क्षमता कम होने से ग्रामीणों को पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही थी। नई योजना से इस समस्या का स्थायी समाधान होगा।
इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। पेयजल हर परिवार की बुनियादी जरूरत है और गर्मी में पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए योजना स्वीकृत कराकर कार्य शुरू कराया गया है।जिला पंचायत सदस्य बिमलेश देवी ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे थे, नई योजना से बड़ी राहत मिलेगी।इस दौरान ग्राम प्रधान अनिल कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि कुमार, प्रदीप राठौर, रामपाल सिंह, नाथी सिंह, डॉ. कुलदीप चौहान, नरेश राठौर, जसप्रीत सिंह, सुरेश प्रधान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।


