Breaking
7 Jun 2026, Sun

कलियर और मेहवड कलां के बीच फ्लाई ओवर के पास लगा लंबा जाम, रेंग रेंग कर आगे बढ़ रही है गाड़ियां

पिरान कलियर:(रागिब नसीम) बुधवार की दोपहर को मेहवड कलां फ्लाई ओवर पर लगा लंबा जाम। चींटी की चाल रेंग रेंग कर चल रही है गाड़ियां।मॉनसून की बारिश से मौसम भले ही कूल-कूल हो गया हो लेकिन ये बारिश लोगों के जी का जंजाल भी बन गई है। सुबह से रुक रुक कर हो रही बारिश।

आपको बता दे कि बारिश की बूंदें जैसे ही आसमां से बरसते हुए ज़मीन से टकराईं, ऐसा लगा जैसे कि पूरे क्षेत्र की सड़कों ने दम तोड़ दिया है। सड़के गड्ढों में तब्दील हो गई है।सड़कों पर जगह जगह पानी और कीचड़ जमा हो गया है। जिसके कारण राहगीर कीचड़ और पानी के बीच से गुजरने को मजबूर है। पानी और कीचड़ जमा होने के कारण लंबा जाम लग गया है।

इसी कड़ी में बात करते हैं।मेहवड कला ओर पिरान कलियर के बीच में फ्लाई ओवर के पास जाम लग गया।जिसमें लोग घंटों खड़े रहे। सड़कों पर तो ऐसा जाम लगा कि लोग घंटों ट्रैफिक में अपनी गाड़ियों में ही फंसे रहे। सड़कों के बीचोबीच अपनी गाड़ियों में ही घंटों कैद रहना पड़ा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *