Breaking
5 Jun 2026, Fri

भगवानपुर विधानसभा में भाजपा नेता देवी सिंह राणा द्वारा भव्य स्वागत-समारोह का आयोजन!

भगवानपुर:(इसरान अली)भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवी सिंह राणा के नेतृत्व में भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य और ऐतिहासिक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा हरिद्वार जिला अध्यक्ष डॉ.मधु सिंह, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, नवनियुक्त राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता देशराज करनवाल, ओम प्रकाश जगदम्बनी, जयपाल सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और हरिद्वार नगर निगम की मेयर अनीता देवी अग्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं युवा समर्थक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम स्थल को भाजपा के झंडों, फूलों और रंगीन झालरों से सजाया गया था, जो एक उत्सव जैसा माहौल प्रस्तुत कर रहा था।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई।इसके बाद देवी सिंह राणा ने समस्त आगंतुकों का फूलमालाओं, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया।

मंच पर उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों ने जनता का अभिनंदन स्वीकार किया और भाजपा की नीतियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डाला।

नवनियुक्त राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता की सेवा और क्षेत्रीय विकास रहेगी। उन्होंने भगवानपुर विधानसभा के विकास के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है।

वरिष्ठ नेता देशराज करनवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

ओम प्रकाश जगदम्बनी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की ताकत है और हर कार्यकर्ता को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।

जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ता से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक सभी विकास के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं और यही भाजपा की सबसे बड़ी विशेषता है।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और परिश्रम से ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों की तैयारी अभी से प्रारंभ करें।

जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा ने संगठन की मजबूती और जमीनी कार्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन के मूल मंत्र को लेकर काम कर रहे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर भी सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।

मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने स्वच्छता अभियान, सड़क निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास में सरकार के योगदान की सराहना की।

इस समारोह में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एंव क्षेत्रवासियों ने जोरदार नारों और तालियों के साथ अपने नेताओं का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में जोश, उल्लास और संगठनात्मक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरविंद गौतम ने किया:

कार्यक्रम में भाग लेने वालों में सतीश सैनी ,आलोकगौतम, प्रदीप त्यागी, पंकज नंदा, पूजा नंदा, संदीप रघुवंशी, बृजमोहन सैनी ,आशुतोष सिंह ,राजकुमार उपाध्याय, दिनेश कौशिक, सोनू धीमान ,सुशील रावत, सुजल कौशिक, प्रवीण सिंह, ओमवीर सिंह ,आकाशदीप आदि उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *