ऋषिकेश:(मनन ढींगरा)ऋषिकेश में स्थित त्रिवेणी घाट पर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में घटना से आतंकवादियों ने मासूम (28) हिंदू भाइयों को जिस बेरहमी से मारा है उसे पूरा देश रो रहा हैं।
और कोटि-कोटि देशवासी इस दु:ख में दुखी है। सभी पीड़ित परिवारों की इस दु:ख की घड़ी में मानव अधिकार युवा संगठन भारत उनके परिवार के प्रति सहानुभूति करता है।
और कंधे से कंधे मिलाकर उनके साथ खड़ा हैं। शहीद हुए हिंदू भाइयों के प्रति कैंडल मार्च निकाला गया।
जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अशरफी राणावत, किरण त्यागी जिला अध्यक्ष, सचिव राजकुमारी जुगरान, सहसचिव सीमा खुराना, उपाध्यक्ष सुधा अस्ववाल, मीडिया प्रभारी उमा शर्मा, सविता देवी, अनीता, शिवानी सदस्य आदि मौजूद थे ।

