Breaking
2 Aug 2026, Sun

बद्रीनाथ धाम में रोशनी का अद्भुत नजारा,करीब 12,000 दीपों से सजाया गया

देहरादून:(जीशान मलिक) आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है दीपावली का त्योहार। इस साल दीपावली के पावन अवसर पर बद्रीनाथ धाम में रोशनी का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पूरी धाम नगरी को करीब 12,000 दीपों से सजाया गया।जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा। इस अवसर पर देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

आपको बता दे कि दिवाली के इस पावन अवसर पर लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं। इस दिन घर की साफ-सफाई, पूजा-पाठ और लड्डू-रिवाई जैसे पारंपरिक व्यंजन बनाना आम होता है। साथ ही पटाखों से आकाश रोशन करना भी त्योहार की खासियत होती है। दिवाली का त्योहार न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का भी अहम हिस्सा है। यह पर्व प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है, जो देश की प्रगति और खुशहाली के लिए जरूरी है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *